Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

माननीय राज्यपाल, झारखंड दो दिवसीय दौरे पर आ रहे पूर्वी सिंहभूम

उप विकास आयुक्त ने एसडीओ धालभूम के साथ चाकुलिया स्थित दोनों कार्यक्रम स्थल का किया मुआवना*

—————————–

झारखंड के माननीय राज्यपाल श्री सी.पी राधाकृष्णन 17 एवं 18 जून को पूर्वी सिंहभूम में रहेंगे । इस दौरान माननीय राज्यपाल का 18 जून रविवार को चाकुलिया प्रखंड स्थित भातकुंडा ग्राम में ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम तथा चाकुलिया में ही एक अन्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप शामिल होना प्रस्तावित है । माननीय राज्यपाल के दौरे को लेकर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने एसडीओ धालभूम श्री पीयूष सिन्हा के साथ भातकुंडा स्थित कार्यक्रम स्थल तथा केदारनाथ झुनझुनवाला विद्यालय परिसर के कार्यक्रम स्थल का मुआवना कर तैयारियों का अवलोकन किया तथा विधि व्यवस्था संधाऱण की दृष्टि से क्या-क्या जरूरी कदम उठाये जाने हैं इसकी समीक्षा की। भातकुंडा में ग्रामीणों से संवाद कार्यक्रम के दौरान आंगतुकों एवं ग्रामीणों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय पार्किंग आदि को लेकर जरूरी निर्देश दिए। वहीं केदारनाथ झुनझुनवाला विद्यालय में भी तैयारियों की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए। मौके पर बीडीओ श्री देवलाल उरांव, सीओ श्रीमती जयवंती देवगम तथा अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

*==============================*

*# Team PRD EastSinghbhum, Jamshedpur*

About Author