Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

ICHAGARH : बिना किसी सूचना के ग्राम प्रधान को हटाने की षड़यंत्र पर सीओ द्वारा सम्मान राशि रोके जाने की आरोप….

SERAIKELLA : जिले की ईचागढ़ अंचल की आधिकारिक क्षेत्र की बुरुहातू ग्राम की ग्राम प्रधान 77 वर्षीय बलभद्र गोराई को षड़यंत्र कर पद हटाने की मामला सामने आया है।

आवेदन की अनदेखा कर जनप्रतिनिधि को कर रहे प्रताड़ित

वहीं पीड़ित ग्राम प्रधान श्रीगोराई ने बुधवार को अंचल कार्यालय में जाकर अपनी समर्पित आवेदन पत्र पर कार्रवाई की जानकारी लेना चाहा तो अंचल अधिकारी के अनुपस्थिति में दफ्तर में उनके प्रधान लिपिक ने कहा कि इस संबंध में सीओ से ही विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।

इधर ईचागढ़ अंचल कार्यालय के बाहर पत्रकारों को इसकी जानकारी देते हुए पीड़ित ग्राम प्रधान वलभद्र गोराई ने कहा कि इस संबंध में त्वरित कार्रवाई के लिए सीओ के समक्ष आवेदन समर्पित किया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया एवं करीब एक साल से ग्राम प्रधान की सम्मान राशि नहीं मिल रहा है और न ही इस मामले को सीओ गंभीरता से संज्ञान में ले रहा है।

सम्मान राशि से वंचित है फिर भी ग्रामीणों को दे रहे है सेवा

उन्होंने यह भी बताया कि सीओ द्वारा बिना किसी सूचना एवं आदेश जारी किए उन्हें करीब एक साल से ग्राम प्रधान सम्मान राशि से वंचित रखा गया है जिससे वह आर्थिक संकट से जूझ रहे है। जबकि वह अब भी ग्रामीणों के लिए ग्राम प्रधान का सभी सेवा दे रहे है।

….तो सीओ के खिलाफ जाएंगे अदालत !

श्रीगोराई ने कहा कि सालभर से ग्राम प्रधान का वकाया सम्मान राशि दिलाने और पूर्ववत सम्मान राशि को नियमित कराने के लिए सीओ से अनुरोध करते आ रहे है पर नहीं सुन रहा है। कहा कि सीओ द्वारा गैर कानूनी ढंग से उन्हें पद से बेदखल करने की यह षड़यंत्र किया जा रहा है। इसलिए कुछ दिन और प्रतीक्षा करेंगे लेकिन शीघ्र वकाया सम्मान राशि नहीं मिलने पर वह सीओ के विरुद्ध न्यायालय की दरबार मे जाने के लिए बाध्य होगा ।

About Author