Categories

November 2, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत कपाली एवं चौका थाना क्षेत्र में अवैध बालू लदे दो ट्रक पकड़े गए

सरायकेला-खरसावां, 04 सितम्बर, 2026, शुक्रवार (भाग्य सागर):

उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन, भण्डारण एवं परिवहन के विरुद्ध जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में निरन्तर जांच अभियान चलाया जा रहा है.
इसी क्रम में शुक्रवार को खान निरीक्षक द्वारा जिले के कपाली एवं चौका क्षेत्र में अवैध बालू लदे दो आइसर ट्रक पकड कर चौका थाना एवं कपाली थाना के सुपुर्द किया गया है.

उपायुक्त द्वारा य़ह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जिला अंतर्गत किसी भी स्थान पर खनिजों के अवैध खनन, भंडारण, परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नही जाएगा. य़ह अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी.

About Author

Leave a Reply