Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

भूमि घोटाला मामले में ईडी के 8वें समन के जवाब में मुख्यमंत्री ने एजेंसी को पत्र लिखकर कहा कि वे 20 जनवरी को उनके आधिकारिक आवास पर उनका बयान दर्ज कर सकते हैं।

सोरेन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। दरअसल, झारखंड में भू-माफियाओं ने अवैध तरीके से जमीन के मालिकाना हक में बदलाव किया और पूरी-पूरी जमीन हड़प ली है। ईडी मामले की जांच कर रही है। मामले में अभी तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 2011 बैच के आईएएस अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं, जो राज्य समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त का पद संभाल चुके हैं।प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सातवां समन जारी होने के बाद सोरेन ने जांच एजेंसी को एक पत्र लिखा था।

पत्र में सोरेन ने ईडी पर कई आरोप लगाए थे। पत्र में उन्होंने कहा था कि मुझे जारी किया गया समन पूरी तरह से अवैध है। मैं पहले ही अपनी संपत्तियों का पूरा ब्योरा दे चुका हूं। ईडी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा था कि मामले का मीडिया ट्रायल कराना गलत है। ईडी झारखंड सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है।

About Author