Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

प्रथम चरण में 43 विधानसभा की चुनाव में मतदाताओं ने डाले वोट, प्रत्याशीयों ने भी डाले वोट और……

सपरिवार मतदान कर मतदान केंद्र से निकलने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन व अन्य ।

Seraikella : राज्य में विधानसभा आम चुनाव की प्रथम चरण में 43 विधानसभा के लिए मतदाताओं ने डाले वोट। मतदान केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था चौकस रहा साथ ही दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र से बाहर व्हीलचेयर की भी व्यवस्था किया गया था। इसबार चुनाव में सरायकेला जिले की मतदाताओं में अपनी सरकार चुनने को लेकर काफी उत्साह देखा गया। वहीं पूरे राज्य की निगाहें खींचनेवाले सरायकेला विधानसभा की भाजपा-एनडीए प्रत्याशी चम्पाई सोरेन ने सपरिवार एक साथ मतदान कर मतदान केंद्र से निकलने के दौरान कहा कि इसबार राज्य की विकास के लिए जनता एनडीए सरकार चुन रहें हैं। खरसवाँ विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी दशरथ गागराई ने मतदान करने के बाद कहा की उनका जीत सुनिश्चित है तथा खरसवाँ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सोनाराम बोदरा ने भी मतदान करने के बाद कहा कि इसबार जनता रोटी माटी और बेटी की सम्मान हेतु जमकर भाजपा को मतदान किया और इसबार भाजपा-एनडीए सरकार बनना तय है।

About Author