Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आदित्यपुर नगर निगम की विकास योजना के समीक्षा बैठक में मंत्री चंपई सोरेन ने जिंदल एजेंसी के अधिकारी को लगाई फटकार, कहा – सभी योजनाओं को समय से पूरा करें ताकि आम नागरिकों को इसका लाभ मिल सके

सरायकेला : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में नगर विकास विभाग के अधीन संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक शनिवार को आदित्यपुर सुवर्णरेखा परियोजना ईचा कॉम्पलेक्स परिसर में आयोजित हुई ,जिसमें मुख्य रूप से जल संसाधन मंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए। बैठक में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल, सीवरेज समेत अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई ।जिसमें मुख्य रूप से सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश मंत्री के आप्त सचिव चंचल गोस्वामी, गुरु प्रसाद महतो, पेयजल एवं सीवरेज एजेंसी के अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में पेयजल का मुद्दा छाया रहा.

आदित्यपुर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति करने वाली एजेंसी जिंदल के अधिकारी को पुर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बैठक में फटकार लगाई. मंत्री ने एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं को समय से पूरा करें. ताकि आम नागरिकों को इसका लाभ मिल सके. बैठक के बाद जल संकट से जूझ रहे सालडीह बस्ती, मांझीटोला, दिन्दली बस्ती से सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पानी की समस्या को लेकर गुहार लगाने पहुंची। जहां मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया की बस्तियों में समुचित पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।

About Author