Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

इप्टा चाईबासा शाखा ने मनाया प्रेमचंद जयंती

चाईबासा। भारतीय जन नाट्य संघ ( इप्टा) की चाईबासा शाखा के प्रतिबद्ध सदस्यों ने गांधी टोला स्थित इप्टा कार्यालय में प्रेमचंद जयंती का आयोजन किया। इस अवसर पर इप्टा के कलाकारों ने कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए इप्टा चाईबासा के संस्थापक तरुण मुहम्मद ने प्रेमचंद की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद ने अपनी प्रत्येक रचना में सामाजिक विषमता, शोषण और अत्याचार को प्रमुखता से उकेरा है। इस अवसर पर संस्थापक तरुण मुहम्मद, अध्यक्ष कैसर परवेज, सचिव संजय चौधरी, वरिष्ठ रंगकर्मी व गायक परवेज आलम, शीतल सुगंधिनी बागे, श्यामल दास, अनु पूर्ति, शिव शंकर राम तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About Author