Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चौका थाना क्षेत्र में चल रहा लौह अयस्क में मिलावट का गोरखधंधा, ट्रक चालक के स्वीकारोक्ति बयान के बाद हुआ खुलासा

चौका थाना क्षेत्र में अब मिलावट का गौरखधंधा भी जोरों पर चलने लगा है. यहां कोयला व लौह आयस्क में मिलावट किया जाता है. इसका खुलासा कांड्रा स्थित एक कंपनी में लौह आयस्क की जांच में कम ग्रेड निकलने के बाद ट्रक चालक से पूछताछ के दौरान सामने आया. ट्रक चालक ने मिलावट के इस गौरखधंधे का खुलासा किया और बताया कि किस प्रकार अच्छे ग्रेड के लौह आयस्क में मिलावट कर उसे कम ग्रेड का किया जाता है. इस प्रकार मिलावट कर लाखों रुपये की हेराफेरी किया जाता है. चौका थाना क्षेत्र में सड़क किनारे इस प्रकार का मिलावट करने का धंधा चलने का खुलासा होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है. लोगों का कहना है कि ऐसे में चौका थाना क्षेत्र गौरखधंधा करने वालों का हब बन जाएगा. आने वाली पीढ़ी गलत तरीके से रुपये कमाने के लिए ऐसे गौरखधंधे के प्रति अधिक ध्यान देंगे.
कांड्रा स्थित कंपनी का था लौह अयस्क।

बताया जा रहा हे कि कांड्रा स्थित अमलगम कंपनी ओडिशा के बडबिल से अच्छे ग्रेड का लौह अयस्क खरीदकर मंगाता है. लेकिन परिवहन के दौरान लौह अयस्क में मिलावट किया जाता है. इस मिलावट वाले लौह आयस्क को कंपनी में पहुंचाया जाता है. ऐसा कर कंपनी का लाखों रुपये की चोरी कर उसे नुकसान पहुंचाया जा रहा है. इसका खुलासा कंपनी में लौह आयस्क उतारने के पूर्व ग्रेड की जांच करने के दौरान हुआ. कम ग्रेड मिलने पर कंपनी के अधिकारियों ने ट्रक चालक से पूछताछ किया. इस दौरान ट्रक चालक ने बताया कि चौका थाना क्षेत्र स्थित सिद्धी विनायक कंपनी के सामने अच्छे ग्रेड का लौह अयस्क को उतारकर इसमें खराब ग्रेड का लौह अयस्क मिलाया जाता है. उक्त स्थान पर कोयला में भी मिलावट किया जाता है. तो क्या गौरखधंधे का हब बन गया चौका।

पूछताछ के दौरान ट्रक चालक ने बताया कि ट्रक मालिक ही ऐसा करवाते हैं. बडबिल से आने के दौरान ट्रक को सीधे चौका पहुंचाया जाता है. जहां मिलावट करने के बाद उसे वापस कांड्रा लाया जाता है. इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस और ट्रक चालक के साथ मिलावट किए गए स्थान पर पहुंचे और जांच किया. चौका में मिलावट करने वाले स्थान पर जगह-जगह कम मिलावट किए जाने वाले सामग्री का ढेर लगा था. जांच के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने ट्रक चालक की बातों को सही पाया. कंपनी प्रबंधन इस मामले बड़ा एक्शन लेने में जुट गई है. वहीं इस संबंध में चौका थाना प्रभारी ने बताया कि इस प्रकार का कोई मामला पुलिस की संज्ञान में नहीं आया है. मिलावट होने की जानकारी मिलने पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

About Author