Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जगरनाथ महतो पंचतत्व में हुए विलिन, पुत्र राजू ने दी मुखाग्नि

*चन्द्रपरा (बोकारो) :* झारखंड के स्कूली शिक्षा व साक्षरता तथा मध निषेघ व उत्पाद मंत्री टाईगर जगरनाथ महतो पंचतत्व में विलिन हो गए। भंडारीदह दामोदर नदी शमशान घाट पर उनके पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू से मुखाग्नि दी।

राजकीय सम्मान के साथ उनको विदाई दी गई। दोपहर करीब तीन बजे रांची से उनका शव पैतृक गांव अलारगो के सिमराकुल्ही पहुंचा। सीएम हेमंत सोरेन से रांची से गांव पहुंच कर स्वंय शवयात्रा की आगवानी की। मौके पर विधान सभा अध्यक्ष आरएन महतो, मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक कुमार जयमंगल, डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी चंदन कुमार झा सहित कई आला अधिकारी थे। शव के घर आते ही परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगी। सबसे खराब हाल बेटियों का था। शवयात्रा में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष श्री रविंद्र नाथ महतो,माननीय श्रम मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता,परिवहन मंत्री श्री चंपई सोरेन, कृषि मंत्री श्री बादल पत्रलेख,पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री मिथलेश ठाकुर, राज्यसभा सदस्या डा. महुआ मांझी आदि ने दिवंगत शिक्षा मंत्री श्री जगरनाथ महतो के अलारगो स्थित पैतृक आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात की,उन्हें संत्वाना दिया। दुख के इस घड़ी से उबरने के लिए ईश्वर को परिजनों को शक्ति देने के लिए प्रार्थना की। हजारों समर्थक व क्षेत्र के लोग हुए शामिल ।

About Author