Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

JAMSHEDPUR : सीपीआई (एमएल) सिंहभूम इकाई द्वारा दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित…

Bishnu 📲 9471102055(wa)

JAMSHEDPUR : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) सिंहभूम इकाई द्वारा छोटा गोविंदपुर, जमशेदपुर में आदिवासी आंदोलन के अग्रणी नेता एवं जननायक दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉ. आर. पी. चौधरी ने की।

सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन से हुई, जिसमें उपस्थित जनसमूह ने शिबू सोरेन के संघर्षशील जीवन और सामाजिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वहीं सभा मे मौजूद वक्ताओं ने दिवंगत शिबू सोरेन के आदिवासी अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और जनसंघर्ष के प्रति समर्पण को याद किया और उनके विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शिबू सोरेन के अधूरे सपनों को साकार करने हेतु संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन जोशीले नारों के साथ हुआ, जिनमें—

  • “शिबू सोरेन अमर रहें!”
  • “जमीन हमारी, हक हमारा!”
  • “जो लड़ेंगे, वो जीतेंगे!”
  • “आदिवासी एकता – ज़िंदाबाद!”
    इस मौके पर मुख्य रूप से नेताओं में कॉ. भरत यादव, कॉ. कलपना यादव, कॉ. राजेंद्र राम, कॉ. आर. पी. चौरसिया, कॉ. चंद्रशेखर प्रसाद यादव, कॉ. कौशल किशोर, कॉ. अयोध्या सिंह, कॉ. ललन शर्मा, कॉ. सरयू रविदास, कॉ. ओम प्रकाश आर्य, कॉ. शिवचरण हलधर, राम बल्लव साहू, कॉ. एस. विश्वकर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author