Categories

Recent Posts

October 31, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी का प्रथम दीक्षांत समारोह 2 मार्च को

जमशेदपुर: वीमेंस यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह की तिथि 2 मार्च को होगी । जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि झारखण्ड के राज्यपाल महामहिम श्री सी॰ पी॰ राधाकृष्णन महामहिम राज्यपाल- सह झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पदार्पण होगा ।इस अवसर पर जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की 2021-2023 सत्र की स्नातकोत्तर मानविकी ,समाज विज्ञान, विज्ञान, वाणिज्य, बी॰ एङ ॰,एम॰एड॰बीपी एड ॰इन विषयों में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।

प्रथम दीक्षांत समारोह में कुल 28 छात्राओं को गोल्ड मेडल दिया जाएगा । बांग्ला – ब्यूटी चक्रवर्ती, अर्थशास्त्र-सिमरन साह, अंग्रेजी -श्रेया गुहा ,भूगोल -सुरभि जे मिंज, हिंदी – तहसीन परवीन ,इतिहास- किरण दीप कौर, गृह विज्ञान – सुनीता मुंडरी, संगीत- अपूर्व श्रीवास्तव ,उड़िया -नर्मदा कुमारी महापात्र ,दर्शनशास्त्र -उर्मिला माडी, राजनीति शास्त्र – अनुप्रिया ,मनोविज्ञान – नेहा शर्मा, संस्कृत- मनीषा महतो ,उर्दू- सगुफ्ता तरन्नुम ,वनस्पति शास्त्र -स्वाति कुमारी ,रसायन शास्त्र – महुआ दास, गणित – मनीष शुक्ला, भौतिक- खुशबू कुमारी, जंतु विज्ञान- निशा मांझी ,वाणिज्य -श्वेता कुमारी पटेल ,बायोटेक्नोलॉजी -जरा हयात अंसारी एम॰ बी॰ए॰-शालिनी कुमारी, एम ॰सी ॰ए -॰मेघनाथ पत्तने ,लाइब्रेरी साइंस -पामेला दत्ता ,एम॰एड॰-रितिका सिंह ,श्रेया चटर्जी ,बी॰एड॰-रक्षा सिंह, बीपी एड॰-प्रीति कुमारी ,इन सभी छात्राओं को झारखंड के राज्यपाल महामहिम श्री सी॰पी॰ राधाकृष्णन के हाथों गोल्ड मेडल की उपाधि प्रदान की जाएगी ।

डिग्री धारकों के लिए ड्रेस कोड – लाल दुपट्टे के साथ सफेद सलवार कुर्ता या सफेद साड़ी लाल बॉर्डर या क्रीम कलर की साड़ी रेड बॉर्डर निर्धारित किया गया है । शिक्षकों के लिए क्रीम साड़ी लाल बॉर्डर एवं सफेद शर्ट के साथ क्रीम कलर का पैंट ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। सभी कमिटियाँ दीक्षांत समारोह की तैयारियों में लगे हैं ताकि सफलतापूर्वक समारोह का आयोजन किया जा सके ।

About Author