Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

झारखंड में SIR के दौरान कोई भी पात्र मतदाता न छूटे, सीएम हेमंत सोरेन ने सभी डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी है कि राज्य का कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने या उसमें सुधार करवाने से वंचित न रह जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि राज्य का कोई भी पात्र नागरिक सही जानकारी न होने के कारण वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने, संशोधन कराने या अन्य जरूरी प्रक्रियाओं से पीछे न छूटे। इसके लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से मिशन मोड में काम करे और वोटर फॉर्म भरने से जुड़ी हर सही जानकारी राज्य के दूर-दराज और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जाए। रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा करते हुए सभी जिला उपायुक्तों (DCs) को आवश्यक गाइडलाइन्स जारी कीं।

मतदाता गणना अभियान पर सीएम हेमंत का जोर

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि फॉर्म भरने के सही तरीके, जरूरी कागजात और अंतिम तारीखों को लेकर आम जनता के मन में किसी तरह की दुविधा या भ्रम नहीं होना चाहिए। इसके लिए पूरे झारखंड में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि हर योग्य नागरिक वक्त पर अपने मताधिकार की प्रक्रिया पूरी कर सके। हेमंत सोरेन ने जमीनी स्तर पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को प्रशिक्षित करने और संवेदनशीलता के साथ काम करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ को लगातार ट्रेनिंग दी जानी चाहिए।

बुजुर्गों-दिव्यांगजनों के लिए करें विशेष व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों के निवासियों और आदिवासी समुदायों के लिए विशेष सहूलियतें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रशासनिक कर्मी स्वयं उनके घर जाकर सहायता प्रदान करें। इसके अलावा, झारखंड से बाहर रहने वाले प्रवासी नागरिकों तक भी SIR अभियान से जुड़ी जानकारियां पहुंचाने की पुख्ता व्यवस्था की जाए। सीएम ने अधिकारियों को हिदायत दी कि यह विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पूरी तरह पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से संपन्न कराया जाना चाहिए।

About Author

Leave a Reply