Categories

October 31, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

झारखंड के इन जिलों में 21 जुलाई को भारी बारिश-वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

राज्य में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न इलाकों में सोमवार को वर्षा दर्ज की गई। राजधानी रांची में 3 मिमी, जगन्नाथपुर में 13 मिमी, जमशेदपुर में 4 मिमी, खूंटी में 5 मिमी, देवघर में 2 मिमी, कोडरमा में 7 मिमी और हजारीबाग में 2 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा देर रात भी कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहा।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 जुलाई को रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में बिजली कड़कने और वज्रपात के साथ भारी बारिश का अंदेशा जताया गया है। बीते 24 घंटों में हजारीबाग में रिकॉर्ड 139.2 मिमी, लोहरदगा में 112 मिमी, कांके में 80.2 मिमी और जामताड़ा में 56 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में मॉनसून का एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन रोहतक, हरदौल, वाराणसी, मेदिनीनगर, पुरूलिया और दीघा से होकर बंगाल की खाड़ी की दिशा में बढ़ रहा है। वहीं, एक दूसरा चक्रवातीय परिसंचरण उत्तरी झारखंड और बिहार से गुजरते हुए त्रिपुरा व बंगाल की ओर बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर झारखंड के मौसम पर पड़ेगा।

झारखंड में अब भी सामान्य से कम बारिश

हालिया बारिश के बावजूद राज्य में 1 जून से 20 जुलाई के बीच औसत के मुकाबले 33 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सामान्य वर्षा का आंकड़ा 319.8 मिमी होना चाहिए था, जबकि केवल 261.4 मिमी बारिश ही हुई है। राजधानी रांची में भी औसत (406.4 मिमी) के मुकाबले 19 फीसदी कम (331.1 मिमी) बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, लगातार हो रही इस बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 29.8°C, मेदिनीनगर का 30.2°C और जमशेदपुर का 33.4°C रिकॉर्ड किया गया।

About Author

Leave a Reply