Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

झामुमो सरकार ने गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार के अलावे कुछ नहीं किया : गीता कोड़ा

चाईबासा। भाजपा प्रत्याशी व सांसद गीता कोड़ा ने शुक्रवार सुबह सदर प्रखंड के गितिलपी के सरजोमगुटू टोले में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों के साथ बैठक कर अपने विचार रखा और 13 मई को भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।

उन्होंने झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा कि झामुमो व उनके सहयोगियों को जनता ने पूर्ण बहुमत देकर सत्ता की बागडोर सौंपी थी। लेकिन वे जनता की कसौटी पर खरा नहीं उतरे। सत्तारुढ़ झामुमो केवल गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार में व्यस्त है। झामुमो ने ऐसा कोई कार्य नहीं किया जो दिखे। उल्टे हार के डर से केंद्रीय योजनाओं को लटकाने में उतारू है। लेकिन जनता जनार्दन समझदार है और इस चुनाव में झामुमो को इसका जवाब देगी। गीता कोड़ा ने कहा कि इस जिले में जनजातीय व अन्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिये सारे प्रखंडों में मोदी सरकार द्वारा एकलव्य मॉडल स्कूल खोले जा रहे हैं।

गृहणियों की सुविधा के लिये मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना, पांच लाख तक के फ्री इलाज के लिये आयुष्मान कार्ड, किसानों को सलाना छह हजार की आर्थिक मदद, महिला समूहों को उनके खाते में पैसे भेजा जा रहा है। ताकि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण हो सके। इस मौके पर जगराम सावैयां, जगन्नाथ करजी, प्रदीप करजी, बबलू करजी, रोबिन सावैयां, सुमित्रा सावैयां, निराशा सावैयां, दमयंती सावैयां, शकुंतला सावैयां, सरस्वती सावैयां, उर्मिला बोयपाई, सुषमा दूवी, जानकी गोप, तुलसी गोप, साहिल गोप, अनिता हेंब्रम, सोमवारी सावैयां, जोंगा गोप, आरती करजी, कविता गोप, सुशांति गोप, सुखमती पुरती, आशा कुमारी, सविता गोप आदि मौजूद थे।

About Author