Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खरसावां, सब्जी खरीदने गए बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर बाइक सवार जख्मी जमशेदपुर एमजीएम रेफर

खरसावां, शनिवार को खरसावां कुचाई मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया, आनन फानन में घायल को उठाकर सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया घटना शनिवार शाम 5:00 बजे की है मिली जानकारी के अनुसार उड़ीसा के ईदकडी निवासी दीपक सामाड (25) अपने मामा के धर खरसावां के चिलकु गांव आया था शनिवार को शाम लगभग 5:00 बजे अपने मां के लड़के के साथ बाइक से खरसावां सब्जी खरीदने के लिए निकला था इसी दौरान खरसावां_ कुचाई मचा सड़क पर ब्लॉक के सामने बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने जैसे ही निकला था इसी दौरान खरसावां कुचाई मुख्य सड़क पर ब्लॉक के सामने बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने जैसे ही निकला वैसे ही तेज रफ्तार से गुजर रहे कार सवार ने जोरदार टक्कर मार दी इस टक्कर से दीपक बीच सड़क पर गिर गया और उसे गंभीर चोट आई स्थानीय लोगों ने आनन फानन में जख्मी युवक को उठाकर सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया जहां से युवक को गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया बताया जा रहा है कि युवक का बाया पैर फैक्चर हो गया है जबकि चेहरे में भी गंभीर चोट लगी है इधर घटना के सूचना पर खरसावां पुलिस ने कार और बाईक की अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है

About Author