Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

अनाथ बच्चों संग कोल्हान शेरनी बेबी महतो ने काटा केक, मनाया अपना जन्मदिन

सरायकेला :- JBKSS/JLKM केंद्रीय सदस्य और कोल्हाना शेरनी के नाम से मशहूर बेबी महतो ने बीते दिन अपना जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर बेबी महतो, केंद्रीय सदस्य उदय बंकिरा, उमेश महतो, संजय गोराई समेत सेकड़ो क्रांतिकारी साथी गम्हारिया सपड़ा स्थित गुरुकुल गए और अनाथ बच्चों के साथ केक काटकर धूम-धाम से अपना जन्मदिन मनाया ।

साथ ही बच्चों के बीच कॉपी, कलम भी बाँटा ।बच्चों ने भी खुल के अपने ख़ुशी ज़ाहिर की ।मौक़े पर उदय बंकिरा ने कहा कि बच्चे भगवान के रूप होते है। इनके सिर पर माता – पिता का सहारा नहीं है इसलिए हमने सोचा जन्म दिन पर फ़िज़ूल पैसा खर्च करने से अच्छा है कि ये ख़ास दिन किसी के चेहरे पर मुस्कान लायी जाए।बेबी महतो ने कहा इन बच्चों के साथ जन्मदिन मनाकर मन को शांति व सुकुन मिला है।

छोटे छोटे बच्चों ने मुझे विश किया और अपने हाथों से केक खिलाया। मेरा ये जन्म दिन जीवन भर के लिए यादगार बन गया। उन्होंने बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए गुरुकुल के संचालक को धन्यवाद भी दिया । मौके पर संजय गोराई, केंद्रीय संगठन मंत्री, उमेश महतो केंद्रीय संगठन मंत्री, राम अजीत ,आकाश, ब्रिज जमुदा, सुनीता महतो समेत गम्हरिया टीम के कई लोग मौजूद रहे।

About Author