Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कुचाई पुलिस को सफलता 15 लाख के अफीम के साथ तस्कर को दबोचा

सरायकेला: जिला पुलिस को नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान में सफलता हाथ लगी है जहां पुलिस ने ऊंचाई थाना क्षेत्र से 15 लाख मूल्य के अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।मामले के संबंध में जानकारी देते हुए एसपी मनीष टोप्पो ने प्रेस वार्ता में बताया कि सरायकेला अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा दलभंगा रोड से अफीम जैसा नशीला पदार्थ की तस्करी किये जाने की सूचना मिली।

सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला संतोष मिश्रा थाना प्रभारी यशवंत कुमार ने कॉपलोंग मोड़ के पास सड़क के दोनों तरफ सशस्त्र बल के सहयोग से एन्टी क्राईम चेकिंग लगाया गया। एन्टी क्राईम चेकिंग के दौरान करीब ढेड़ बजे एक यमहा कम्पनी FZ मोटर साईकिल आया, जिसपर दो व्यक्ति सवार थे। जिसे रोका लेकिन पीछे बैठा व्यक्ति उतर कर भागने लगा, भाग रहे व्यक्ति को सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ने का प्रयास किया गया वह भागने में सफल रहा एवं मोटर साईकिल चला रहे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़ने के बाद पुछ-ताछ के क्रम में उसने अपना नाम रोहन पातर, 20 वर्ष, पिता-गोपाल पातर, ग्राम बारुहातु, पो०-दलभंगा, थाना-कुचाई (दलभंगा ओ०पी०) बताया एवं भागने वाले व्यक्ति का नाम दीपक मुण्डा, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता- नामालुम, ग्राम- बुरांगडीह, थाना- कुचाई (दलभंगा ओ०पी०) बताये।

पकड़ाये हुए व्यक्ति के पास से 03 किलो 20 ग्राम अफीम पदार्थ पाया गया उक्त अफीम काबाजार कीमत तकरीबन 15 लाख रुपए है। नशे के विरुद्ध लगातार चलेगा अभियान सरायकेला पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने बताया कि अफीम, नशीले पदार्थ के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा, इन्होंने बताया कि ब्राउन शुगर को लेकर भी जिला पुलिस द्वारा विशेष रणनीति तैयार की गई है।

About Author