Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आदित्यपुर के शांतिनगर में जमीन कारोबारी और उसके बेटे पर चली गोली, क्षेत्र में सनसनी

आदित्यपूर: सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत शांति नगर में जमीन कारोबारी रॉकी कालिंदी और उसके पांच वर्षीय बेटे को शुक्रवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों बाप-बेटों को टीएम पहुंचाया गया है. जहां उनकी इलाज चल रही है।

इधर सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है. और मामले की छानबीन में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार रॉकी अपने 5 वर्षीय बेटे को घुमा रहा था इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और रॉकी को पीठ में गोली मार दी. इसके छर्रे से उसका 5 वर्षीय बेटा भी घायल हो गया. बताया जाता है कि रॉकी जमीन कारोबारी है, और उसका अपने पार्टनर के साथ पिछले कुछ महीनो से विवाद चलरहा था. आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया है.फिलहाल दोनों का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है.

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. आपको बता दे कि शांति नगर में बड़े पैमाने पर वन विभाग के जमीन की खरीद- बिक्री का अवैध गोरख धंधा चल रहा है. वैसे इस मामले को लेकर कोई भी कुछ भी बताने से परहेज कर रहा है.

About Author