Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

लोकसभा चुनाव : पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को ईचागढ़ विधानसभा चुनाव प्रभारी की जिम्मेवारी

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के आलोक में झारखंड में विधानसभावार प्रभारियों की घोषणा की है. मंगलवार को जारी सूची में आंशिक बदलाव हुए हैं. भूलवश पूर्व जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद को ईचागढ़ विधानसभा चुनाव प्रभारी मनोनीत किया गया था, जबकि उनको पहले से ही जमशेदपुर लोकसभा चुनाव संचालन समिति के संयोजक जैसे महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त है. इसे सुधार करते हुए बुधवार को उनकी जगह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को ईचागढ़ विधानसभा चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में सभी विधानसभा चुनाव प्रभारियों की मौजूदगी में बैठक संपन्न हुई, जहाँ सभी को मिशन मोड में लोकसभा चुनाव प्रचार की तैयारियों में जुटने का निर्देश मिली है, साथ ही दिनेश कुमार को कोल्हान क्लस्टर के बूथ और डाटा प्रबंधन के महत्वपूर्ण जिम्मेवारी भी दी गई है इस कलस्टर अंतर्गत जमशेदपुर और चाईबासा लोकसभा आते है, इस कलस्टर के प्रभारी प्रदेश के महामंत्री सह राज्यसभा सांसद श्री प्रदीप वर्मा जी है दिनेश कुमार उनको इस कलस्टर में बूथ प्रबंधन कार्य में सहयोग करेंगे।

About Author