Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खूंटी के लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल में बाल सांसद का गठन, छात्रों को मिली जिम्मेदारियां

खूंटी से चंदन कुमार की रिपोर्ट झारखंड के खूंटी में स्थित लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल के परिसर में आज बेहद उत्साहपूर्ण माहौल में बाल सांसद (छात्र परिषद) के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सुमन प्रभात टोप्पो के स्वागत तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस विशेष आयोजन में नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को आधिकारिक बैज और सैश पहनाकर उनके सांगठनिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई।

छात्र परिषद का गठन इस शैक्षणिक सत्र के लिए छात्र परिषद के मुख्य पदों की घोषणा की गई, जिसमें मयंक मुंडा को हेड बॉय (मुख्य छात्र) और दीप्ति कुमारी को हेड गर्ल (मुख्य छात्रा) के रूप में चुना गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियों की कमान ताबिश अंसारी और चित्रा नायक को दी गई। अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी हर्मन आइंद और तनुजा मुंडरी को मिली। खेलकूद विभाग के लिए प्रियांशु राम और अल्फा हपदगड़ा को नियुक्त किया गया, जबकि स्कूल परिसर की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी अर्पित निशान सोय और निकिता गुप्ता को सौंपी गई है।

हाउस कप्तान और उप-कप्तान की घोषणा विद्यालय के सुचारू संचालन के लिए सभी चारों सदनों (हाउसेज) के नेतृत्वकर्ताओं के नामों का भी ऐलान किया गया। लोयोला हाउस के कप्तान के रूप में अभय जायसवाल और उप-कप्तान सिमरन हासा को चुना गया। जेवियर हाउस का नेतृत्व कप्तान शिवम महतो और उप-कप्तान शिल्पी सिखा तिग्गा करेंगे। ब्रिट्टो हाउस की कमान कप्तान हरीश पूर्ति और उप-कप्तान दीपिका होरो को दी गई है। वहीं, बर्चमंस हाउस के लिए प्रियांशु राज को कप्तान और नीलम तिरु को उप-कप्तान बनाया गया है।

मुख्य अतिथि का प्रेरणादायक संबोधन इस मौके पर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए मुख्य अतिथि फादर सुमन प्रभात टोप्पो ने कहा कि छात्र परिषद में मिलने वाले पद केवल मान-सम्मान के लिए नहीं हैं, बल्कि यह कर्तव्यों के प्रति जवाबदेही का प्रतीक हैं। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित छात्र नेताओं को अनुशासन, सेवा भाव, ईमानदारी और कुशल नेतृत्व के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज स्कूल स्तर पर जिम्मेदारियां संभाल रहे यही बच्चे आगे चलकर देश और समाज के कर्णधार बनेंगे।

समान का समापन कार्यक्रम के अंतिम चरण में स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्र परिषद के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। साथ ही उनके सफल कार्यकाल और बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

About Author

Leave a Reply