Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

महालिमोरूप के जगन्नाथपुर में श्रद्धा और भक्ति के बीच तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का हुआ समापन

सरायकेला, 07 सितंबर,2026, सोमवार (भाग्य सागर)

सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरुप पंचायत के जगन्नाथपुर स्थित रांगाटांड़ मैदान में आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का रविवार की रात श्रीकृष्ण प्रतिमा के विसर्जन के साथ समापन हो गया। विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
इसके बाद गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु श्रीकृष्ण की प्रतिमा को लेकर विसर्जन स्थल तक पहुंचे। इस दौरान मार्ग में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से भगवान श्रीकृष्ण को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः जन्मोत्सव मनाने की कामना की।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं मंदिर निर्माण समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में पूजा-अर्चना एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। आयोजन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
आयोजन समिति ने जन्मोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले ग्रामीणों, श्रद्धालुओं एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मौके पर नागेश्वर प्रधान, हेमसागर प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, सीताराम मंडल, सूर्यो पोलाई, आशुतोष प्रधान, निराकार प्रधान, शैलेष महतो, टिंकू प्रधान, शैलेंद्र सरदार समेत बड़ी संख्या में भक्त श्रद्धालु उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply