Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जादूगोड़ा में पत्रकार आशीष गुप्ता पर मणिशंकर भकत ने किया जानलेवा हमला, एमजीएम रेफर

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में वरिष्ठ पत्रकार आशीष गुप्ता पर यूसिल कॉलोनी निवासी मणिशंकर भकत ने जानेलवा हमला कर दिया। इस हमले में पत्रकार आशीष गुप्ता बुरी तरह से जख्मी हो गए। उनका इलाज जादूगोड़ा स्थित यूसिल अस्पताल में किया गया। घटना के बाद उन्होंने जादूगोड़ा थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत कर पुलिस से कारवाई का अनुरोध किया है। घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार जादूगोड़ा निवासी पत्रकार आशीष गुप्ता किसी काम से जादूगोड़ा मोड की ओर जा रहे थे उसी समय जादूगोड़ा के पुराना थाना के पास वो किसी काम से रुके तभी वहां से अपनी आल्टो K10 कार नंबर JH 05 CE 7738 से गुजर रहे मणिशंकर भकत ने गाडी रोकी और उतर कर आशीष गुप्ता पर टूट पड़ा।

अचानक हुए इस हमले से आशीष गुप्ता संभल नहीं पाए और वहीँ गिर पड़े। इसके बाद गलियां देते हुए मणिशंकर भकत मारपीट शुरू कर दी और मौका देखकर उनके गले से 10 ग्राम का सोने का चेन भी छीन लिया. और गंभीर र्रो से घायल कर दिया। मारपीट होते देख मौके पर भीड़ जुटी और बीच बचाव किया। तभी मौके का फायदा उठा कर मणिशंकर भकत भाग निकला। घटना के बाद पत्रकार आशीष तुरंत जादूगोड़ा थाना गए और लिखित शिकायत किया। इसके बाद उन्हें यूसिल अस्पताल भेजा गया जहाँ उनका इलाज करने के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। मणिशंकर भकत जादूगोड़ा का एक विवादित व्यक्ति है पूर्व में भी दक्षिणी ईचड़ा की पंचायत की महिला मुखिया से इसने दुर्व्यवहार किया था जिसकी लिखित शिकायत मुखिया ने जादूगोड़ा थाना में की थी।

About Author