तिरुलडीह थाना में गणेश पूजा उत्सव को लेकर बैठक आयोजित

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)
SEARAIKELLA: तिरुलडीह थाना परिसर में आगामी श्री गणेश उत्सव (27 अगस्त से 3 सितंबर) को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु कुकड़ू व आसपास के ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए जाएंगे। धार्मिक स्थलों के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे तथा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
यातायात नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर रोक और सामाजिक सौहार्द कायम रखने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, शांति समिति की नियमित बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी पदाधिकारियों को सतर्क रहते हुए अपने-अपने दायित्व निभाने का आदेश दिया गया है, ताकि पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में गणेश उत्सव संपन्न हो सके।
