Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

पुरूनिया में विधायक दशरथ गागराई ने किया 100 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत पुरूनिया में रविवार को स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने 100 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन फिता काट कर किया.मालूम रहे कि उक्त गांव में पिछले एक माह से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना विधायक दशरथ गागराई को दी.वही विधायक श्री गागराई के प्रयास से उक्त गांव में बीते शनिवार को ट्रांसफार्मर लगाया गया.रविवार सुबह विधायक दशरथ गागराई के द्वारा विधिवत रूप से 100 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया.मौके पर सिंगराय होनहागा,राजकुमार पान,नरेश मेलगांडी,ज्योति बोदरा,चीन होनहागा,साधु प्रधान,निलमोहन होनहागा,कुंवार होनहागा एवं काफी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे.

About Author