Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

लोको कॉलोनी पहाड़ी पूजा महोत्सव का विधायक मंगल कालिंदी ने किया उद्घाटन

लोको रीक्रिएशन क्लब के तत्वावधान में 70वें श्री श्री पहाड़ी पूजा महोत्सव का आज जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने उद्घाटन किया और पूजा अर्चना कर पहाड़ी माँ से क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की. मां पहाड़ी की पूजा 7 दीन तक की जायेगी.बता दें कि रेलवे लोको कॉलोनी में वर्ष 1954 से पहाड़ी पूजा का आयोजन होता आ रहा है.मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि मां पहाड़ी की पूजा मोहोत्सव स्थानीय लोगों द्वारा हर वर्ष एक उत्सव के रूप में यहां पर काफ़ी लगन से मनाया जाता है जिसके लिए कमेटी के सदस्य और स्थानीय लोग बधाई और आभार के पात्र हैं।

विधायक ने और कहा कि हमें धार्मिक व सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों से जहां समाज में आपसी भाईचारे की भावना बढ़ती है वहीं सौहार्द भी कायम रहता है। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष बारी मूर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक, पूर्व ज़िला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, किशोर यादव, माणिक मल्लिक, मुखिया काजल हांसदा, बबीता करुआ, एम गोपाल राव, मनोज कुमार शर्मा, हरीश कुमार, टी भास्कर राव, केशव रेड्डी, गणेश राव, रजत कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

About Author