सोना देवी विश्वविद्यालय और भाउप यंग इंडिया के बीच समझौता ज्ञापन पर हुआ हस्ताक्षर….

समझौता ज्ञापन के साथ संस्थान के अधिकारी व अन्य।
JAMSHEDPUR : सोना देवी विश्वविद्यालय और कन्फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज-यंग इंडिया के बीच शुक्रवार को घाटशिला स्थित विश्वविद्यालय कार्यालय में एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया।

एमओयू पर सहायक कुलसचिव श्रीमति अर्चना सिंह तथा मोक्षिता गौतम ने हस्ताक्षर किया। बताया गया कि यह एमओयू 3 वर्ष के लिए ही मान्य होगा। वहीं उक्त संस्थान के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि आईसीसी विद्यार्थियों को विकसित भारत के सपने को साकार करने का एक मंच प्रदान करता है ।
यंग इंडिया इसका एक अभिन्न अंग है जिसमें 6250 से ज्यादा सक्रिय सदस्य हैं। यह 66 शहरों में संचालित है। एमओयू के अनुसार यंग इंडिया सोना देवी विश्वविद्यालय के 250 छात्रों को प्रतिवर्ष नामांकित करेगा पंजीकृत करेगा और अपनी योजना में शामिल करेगा। दोनों पक्ष आपसी सहमति से एक दूसरे को शैक्षिक सहयोग प्रदान करेंगे और विभिन्न क्रियाकलापों में सहयोग करेंगे।
यंग इंडिया द्वारा देश भर में युवाओं को फोकस एरिया में विभिन्न क्षेत्र में पहल करने,योजना बनाने और उसे लागू करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। यंग इंडिया विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने का भी अवसर प्रदान करता है।
इसका उद्देश्य योजना पर काम करने , आत्म विकास करने के साथ-साथ अपना कौशल विकास करने और समाज सेवा करने तथा राष्ट्र निर्माण के लिए भी अवसर प्रदान करना है।
इस अवसर पर सोना देवी विश्वविद्यालय की ओर से कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ,डॉक्टर नीत नयना, डॉक्टर सैकत चक्रवर्ती तथा सीआईआई के प्रतिनिधि अंकिता नरेड़ी, उज्ज्वल महतो समेत उक्त संस्थान के कई अधिकारी उपस्थित थे।
