Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सांसद प्रत्याशी गीता कोड़ा ने सरायकेला नगर में भाजपा के चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन

सरायकेला: सिंहभूम के भाजपा सांसद प्रत्याशी गीता कोड़ा सोमवार शाम को सरायकेला नगर में भाजपा के चुनावी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रत्याशी गीता कोड़ा पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एकजुटता से कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा हमारे पास समय की कमी है और हमे लक्ष्य के साथ समय का सदुपयोग करना है। जीत की गारंटी के साथ मतदान प्रतिशत के साथ भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ाना है।

गीता कोड़ा ने कहा हमारी लड़ाई राज्य के मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन से है और इस लड़ाई को जीतने के लिए हमारे एक एक कार्यकर्ता काफी है। इस दौरान सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया। मौके पर गणेश माहली,मीनाक्षी पटनायक,शकुंतला माहली,बद्रीनारायण दारोगा, राजा सिंहदेव,राजकुमार सिंह,सूर्या देवी,सुमित चौधरी,पिंकी मोदक,रीता दुबे,भोला मोहंती,दुखुराम साहू,मनोज महतो समेत अन्य उपस्थित थे।

About Author