Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

NIMDIH : झिमड़ी गाँव की अपहृता को सकुशल बरामदगी कर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तनाव के बीच गाँव मे तैनात किए गए 15 मजिस्ट्रेट…

SERAIKELLA : नीमडीह थाना क्षेत्र की झिमड़ी गाँव से गत वृहस्पतिवार की रात को एक विशेष समुदाय की व्यक्ति के द्वारा बंदूक दिखाकर एक हिन्दू लड़की की अपहरण कर लिया था।

जिसकी नीमडीह थाना में जाकर अपहृता के परिजनों ने लिखित शिकायत दर्ज की। जिसपर कार्रवाई में देर होता देख ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर आरोपी के घर और दुकान को फूंक दिया तथा धीरे धीरे भीड़ उग्र होने लगा । घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचने पर भी जब आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ उग्र रूप ले रहा था एवं पुलिस की हस्तक्षेप के बावजूद स्थिति नियंत्रण से बाहर जाता देखकर पुलिस हवाई फायरिंग करने को विवश हो गया।

यहाँ तक कि पुलिस पर भी पथराव होने लगी। वहीं गाँव मे भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के कारण  वर्तमान स्थिति सामान्य बनी हुई है। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को अपहृता की सकुशल बरामदगी कर आरोपी तस्लीम अंसारी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गाँव की विधि व्यवस्था नियंत्रण हेतु गाँव मे कुल 15 मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। जहाँ प्रत्येक अधिकारी को एक समय के अंतराल नियमित रूप से ड्यूटी पर मौजूद रहना है तथा इन सभी अधिकारियों की निगरानी और उपस्थिति की जाँच के लिए वरिष्ठ अधिकारी के रूप में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो को जिम्मेदारी दिया गया।

जहाँ हर एक गली और गाँव के भीतर सड़क में तथा बाहर से गाँव आवाजाही लोगों की गाँव मे तैनात पुलिस द्वारा जाँच और पूछताछ किया जा रहा है। जहाँ भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी एवं मजिस्ट्रेट की सख्त निगरानी के चलते फिलहाल विवादित गाँव झिमड़ी मे शांति व्यवस्था नियंत्रण में है।

About Author