Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जिला बार एसोसिएशन चाईबासा का नया बार भवन बनेगा जल्द – दीपक बिरुवा

चाईबासा: अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण (अल्पसंख्यक कल्याण छोड़कर) एवं परिवहन विभाग के मंत्री श्री दीपक बिरुवा से रविवार को उनके स्थानीय कार्यालय में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद व अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजा राम गुप्ता ने भेटवार्ता कर जिला बार एसोसिएशन चाईबासा परिसर में नए बार भवन के निर्माण के लिए माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वार्ता कर निर्माण के लिए मंत्री श्री बिरुवा द्वारा जो पहल की गई है उसके लिए जिला बार एसोसिएशन की ओर से उन्हें पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया।

इस कार्य हेतु साधुवाद दिया। मंत्री श्री बिरुवा ने बताया कि नए भवन के निर्माण संबंधी प्रक्रिया बहुत जल्द प्रारंभ हो जाएगी, जिससे बार के अधिवक्ताओं को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उससे बहुत जल्द निजात मिल जाएगी। गौरतलब है की आजादी के 77 वर्षों के बाद भी अधिवक्ताओं के लिए जिला बार एसोसिएशन के भवन का निर्माण की दिशा में कोई पहल नहीं की गई थी। यह प्रथम बार है कि हेमंत सरकार ने चाईबासा के जनजाति और मूलवासी क्षेत्र में बार भवन के निर्माण की दिशा में सराहनीय कार्रवाई प्रारंभ की है। जिसके लिए जिला पर एसोसिएशन के अधिवक्तागण झारखंड सरकार और मंत्री श्री बिरुवा के प्रति आभारी है।

About Author