Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

मुरुप में सरस्वती पूजा के अवसर पर अर्जुन पुस्तकालय के विद्यार्थियों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत मुख्यालय गाँव मुरुप स्थित अर्जुन पुस्तकालय के विद्यार्थियों ने बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा धूमधाम से किया। कल विद्यार्थियों ने नम आँखों से आसच्छे बछोर आबार होबेक माएर पूजो करते होबेक उद्धघोष के साथ माता सरस्वती देवी की प्रतिमा को स्थानीय जलाशय में विसर्जन कर दिया।

इस अवसर पर भंडारा का आयोजन कर विद्यार्थियों को खिचड़ी खिलाया गया। इससे पूर्व विद्यार्थियों के बीच कई खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके विजेता उपविजेताओं को अतिथियों के हाथों द्वारा पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए स्वामी विवेकानन्द सेवा स्कूल मुरुप के प्रिंसिपल जगतकिशोर प्रधान ने कहा कि गाँव में पुस्तकालय का संचालन होना गौरव की बात है। वह इस पुस्तकालय विकास के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही। मुरुप के ग्राम प्रधान जीतमोहन महतो ने पुस्तकालय भवन की मरम्मति सह रंग रंगाई हेतु ग्राम सभा कर प्रतिवेदन बनाकर संबंधित विभाग को सौंपने की बात कही।

पुस्तकालय के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान ने कहा कि वर्तमान युग प्रतियोगिता का है।अतः हमें इसके लिए अपने आप को तैयार रखना है,तभी हमसब जीवन में सफलता हाशिल कर पाएंगे। उक्त कार्यक्रम पर एंकरिंग संतोष महतो व आशीष प्रमाणिक ने संयुक्त रूप की। मौके पर स्वामी विवेकानन्द सेवा स्कूल, मुरुप के प्रिंसिपल जगत किशोर प्रधान, सरस्वती शिशु मन्दिर, महालिमोरूप के प्रधानाचार्य योगेशचंद्र प्रधान, मुरुप के ग्राम प्रधान जीतमोहन महतो ,अर्जुन पुस्तकालय मुरुप के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान, धर्मेन्द्र प्रधान,माधव प्रधान, नरेश मंडल, निर्मल प्रधान, शिवू प्रमाणिक, विकास प्रमाणिक, राजा प्रमाणिक, आशीष प्रमाणिक, मृत्युंजय प्रमाणिक, धनंजय प्रमाणिक, संतोष महतो समेत कई विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

About Author