Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

अयोध्या में प्रभू श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने सीसीआर से विधि व्यवस्था संधारण का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

शहर में निकले शोभायात्रा की सीसीटीवी से रखी गई निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था का रहा पुख्ता इंतजामअयोध्या में प्रभू श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शहरी क्षेत्र में अलग अलग मंदिरों से निकलने वाले शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने साक्ची थाना स्थित सीसीआर से शहर भर की हरेक गतिविधि पर बारीकी से नजर रखा।

इस दौरान जिले के दोनों वरीय पदाधिकारी सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे। साथ ही सोशल मीडिया पर कोई भी आपसी भाईचारा बिगड़ने वाले या फेक पोस्ट साझा न हों इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी गहन निगरानी रखी गयी। मौके पर उप विकास आयुक्त, सिटी एसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, डीसीएलआर, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

About Author