Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

श्रीराम लला के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे आदित्यपुर क्षेत्र का माहौल हुआ धार्मिक भक्तिमय

आदित्यपुर श्रीराम लला के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे क्षेत्र का माहौल धार्मिक भक्तियम हो गया है. इस बीचआदित्यपुर-2 के रोड नंबर-10 स्थित हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. इसमें पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह समेत क्षेत्र के कई जाने-माने लोग शामिल हुए।


इस शोभा यात्रा में घोड़े का रथ मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा, जिसमें श्रीराम, भ्राता लक्ष्मण, माता जानकी और पवनपुत्र हनुमानजी के बाल्यकाल के प्रतिरूपों को भी शामिल किया गया था. देखते ही देखते पूरा माहौल जयश्रीराम के नारों से गूंज उठा.शोभा यात्रा में शामिल होनेवालों में समाजसेवी रामानंद प्रसाद, शंकर सिहं, अधिवक्ता सह समाजसेवी ओमप्रकाश, भाजपा नेता रमेश हांसदा, समाजसेवी चंदन सिंह, छोटू सिंह के अलावा पूरे क्षेत्र के भारी संख्या में लोग शामिल रहे।

इसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल रहे.उनका उत्साह देखते ही बन रहा था. यह शोभा यात्रा पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया. जिस-जिस रास्ते होकर शोभा यात्रा गुजरा, वहां लोगों ने इसका जोरदार स्वागत किया. कुल मिलाकर पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा.

On the occasion of the consecration of Shri Ram Lala, the atmosphere of the entire Adityapur area became full of religious devotion.

About Author