Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कपाली में नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत, एक लापता, तलाश जारी

सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली ओपी अंतर्गत कांदरबेड़ा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक युवक की तलाश जारी है. मृतक का नाम एमडी इधवान है, जबकि एमडी पप्पु की तलाश जारी है. दोनों 11वीं के छात्र बताए जा रहे हैं.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के मानगो ग्रीन वैली रोड नंबर 12 के रहने वाले 6 दोस्त गुरुवार को नदी नहाने कांदरबेड़ा पहुंचे थे. इसी दौरान चार युवक डूबने लगे किसी तरह से दो युवकों को बचाया गया, जबकि दो युवक पानी में डूब गए. इनमें से एक युवक मोहम्मद इधवान को पानी से बाहर निकल गया और टीएमएच भेजा गया वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

About Author