Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आयकर विभाग जमशेदपुर द्वारा मारवाड़ी धर्मशाला में सरायकेला चेंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वाधान में क्षेत्रीय व्यापारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन

आयकर विभाग जमशेदपुर अंचल की ओर से बुधवार को मारवाड़ी धर्मशाला में सरायकेला चेंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वाधान में क्षेत्र व्यापारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने की कार्यशाला से पूर्व चेंबर कॉमर्स के वर्तमान अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने नवनियुक्त अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को पुष्प गुच्छ देकर नए सत्र का प्रभार दिया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए आयकर विभाग के अधिकारी संजय कुमार पांडे ने बताया कि केंद्रीय कार्य योजना 2023-24 के अनुसार विभाग को आयकर प्रावधानों और इससे संबंधित अन्य मामलों के बारे में करदाताओं के बीच जागरूकता फैलाने के लिए आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया है कार्यशाला को आईटीओ के श्रीनिवास ने भी संबोधित किया कार्यशाला में मुख्य रूप से श्री सत्येन्द्र कुमार, आईटीओ, ने बृहद रूप से कार्यशाला को संचालित किया उन्होंने देश की प्रगति में देश के नागरिक होने के नाते आयकर को नियमित तौर पर इनकम टैक्स रिटर्न भरने का अनुरोध किया उन्होंने एक से अधिक पैन जारी करने, डुप्लीकेट पैन जारी करने के खतरों, पैन और आधार को जोड़ने के दौरान ई-मित्र केंद्रों द्वारा की जाने वाली गलतियों के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा कि ई-मित्र संचालकों को पैन कार्ड से संबंधित मामलों के बारे में तकनीकी जानकारी नहीं है। जिसके कारण डुप्लिकेट पैन से संबंधित शिकायतों में वृद्धि हुई है।

आज की कार्यशाला से ई-मित्र संचालकों को भविष्य में पैन कार्ड को लेकर आने वाली समस्याओं के बारे में अवगत करवाया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए चैबर ओफ कोमर्स के महासचिव मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि आयकर विभाग के प्रति लोगों में विभिन्न प्रकार के भ्रांतियां हैं इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम से आयकर विभाग के प्रति लोगों के विचार बदलेंगे उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रम पंचायत स्तर पर करने का आग्रह किया कार्यक्रम में काफी संख्या में सरायकेला खरसावां जिला चेंबर के पदाधिकारी उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अग्रवाल ने किया।

About Author