Categories

October 31, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय में नीपूर्ण समागम का आयोजन

सरायकेला : जिले में शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षणिक अधिगम को और बेहतर बनाने के लिए गुरुवार को एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय में नीपूर्ण समागम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन उपयुक्त रवि शंकर शुक्ला ने दीप जलाकर किया।

उपायुक्त ने शिक्षकों से कहा कि दैनिक जीवन की गतिविधि तथा अन्य सरल माध्यम से छात्रों को शिक्षा प्रदान करें. इस तरह के समागम का उद्देश्य यह है कि बच्चे और शिक्षक अन्य विद्यालयों के बच्चों एवं शिक्षकों से कुछ सीखें और कुछ नया करने का प्रयास करें. इस उम्र में बच्चों में जिज्ञासा बहुत होती है. उन जिज्ञासा को समझते हुए उनका हल उन्हें बताएं। मौके पर डीसी ने कहा कि एक शिक्षक की सबसे बड़ी पूंजी उसका वेतन नहीं होता है उसके विद्यार्थी ही सबसे बड़ी पूंजी होते हैं. जो आगे चलकर उनके नाम को रोशन करते हैं।

बच्चों का भविष्य गढने मे मदद करें। किसी तरह का डांट फटकार नहीं करें. कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंड क्षेत्र से टीएलएम संबंधित स्टॉल लगाए गए थे. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार व एडीपीओ तथा अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।

About Author