Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

ऑस्कर 2024: ‘ओपेनहाइमर’ ने जीता बेस्ट पिक्चर अवॉर्ड, जानें किसे-किसे मिला ऑस्कर; विनर्स लिस्ट

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में शुमार अकादमी अवार्ड्स 2024 का आयोजन लॉस एंजलिस, कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में हुआ है. 96वें अकादमी अवार्ड्स में कई फिल्मों का दबदबा देखने को मिला है, जिसमें ओपेनहाइमर ने बाजी मारी है. जी हां…’ओपेनहाइमर’ के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) को बेस्ट डायरेक्शन के लिए ऑस्कर मिला है. तो वहीं सिलियन मर्फी (Cilian Murphy) भी इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर चुने गए हैं.

आइए, यहां देखते हैं ऑस्कर विनर्स की पूरी लिस्ट.

बेस्ट पिक्चर – ओपेनहाइमर ,

बेस्ट डायरेक्टर – क्रिस्टोफर नोलन – ओपेनहाइमर

बेस्ट एक्टर – सिलियन मर्फी – ओपेनहाइमर ,

बेस्ट एक्ट्रेस – एम्मा स्टोन – पुअर थिंग्स,

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- रॉबर्ट डाउनी जूनियर – ओपेनहाइमर

बेस्ट सपोर्टिंग- एक्ट्रेस Da’Vine Joy Randolph – द होल्डओवर्स

ओरिजनल स्क्रीनप्ले – जस्टिन ट्रिट और आर्थर हरारी: एनाटॉमी ऑफ़ ए फ़ॉल

बेस्ट सिनेमटोग्राफी ओपेनहाइमर: होयते वान होयटेमा

बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग – “बार्बी” से वॉट वॉस आई मेड फॉर

Live Action Short Film -हेनरी शुगर की अद्भुत कहानी

एनिमेटेड फीचर फिल्म – द बॉय एंड द हीरोन

डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म – 20 डेज इन मारियुपोल इंटरनेशनल फीचर फिल्म – इंट्रस्ट ऑफ जोन (यूनाइटेड किंगडम)

मेकअप और हेयरस्टाइल – पुअर थिंग्स

फिल्म एडिटिंग – ओपेनहाइमर

ओपेनहाइमर, बार्बी और पूअर थिंग्स में थी कड़ी टक्कर

ऑस्कर 2024 में क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan Movie) डायरेक्टेड ‘ओपेनहाइमर’ ने भले ही बाजी मार ली है. लेकिन इस बार ‘ओपेनहाइमर’, ‘बार्बी’, ‘पूअर थिंग्स’ और ‘किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून’ में कड़ी टक्कर देखने को मिली थी. ओपेनहाइमर को 96वें अकादमी अवॉर्ड्स में 13 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था. तो वहीं ‘बॉर्बी’ और ‘पूअर थिग्स’ को भी कई कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था. ‘पूअर थिंग्स’ के लिए एम्मा स्टोन को बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड मिला है. बता दें, बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में 5 नॉमिनेशन हुए थे. जिसमें सभी को मात देकर एम्मा स्टोन ने ‘पूअर थिंग्स’ में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए ऑस्कर जीता है.

About Author