Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

50-60 वर्ष के लाभुकों को प्रथम किस्त का भुगतान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

नवचयनित 19719 पेंशनधारियों को डीबीटी की गई 3 करोड़ 94 लाख 38 हजार रू. (फरवरी एव मार्च) की पेंशन राशिपोषण अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी प्रखंडों से 2-2 सेविका एवं सहायिका को दिया गया प्रशस्ति पत्र जमशेदपुर : साक्ची में जिला स्तरीय सर्वजन पेंशन योजना (50-60 वर्ष) के लाभुकों को प्रथम किस्त का भुगतान एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड बन्ना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ।

कार्यक्रम में विधायक पोटका संजीव सरदार विशिष्ट, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, पी.डी आईटीडीए दीपांकर चौधरी, एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह, प्रखंड प्रमुख समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के हित में कई कल्याणकारी योजनायें संचालित कर रही है । सर्वजन पेंशन में परिवर्तन करते हुए अब 50 से 60 आयु वर्ष की सभी महिलाओं तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के पुरूषों का लाभ दिया जा रहा ।

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्दि योजना हो या मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, छात्राओं, महिलाओं को सबल, आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार प्रयासरत है। इस मौके पर मंत्री द्वारा बटन दबाकर ऑनलाइन 19719 नवचयनित पेंशनधारियों के बैंक खाते में फरवरी एवं मार्च महीने की पेंशन राशि 3 करोड़ 94 लाख 38 हजार रू. डीबीटी की गई। साथ ही सांकेतिक रूप से 5 पेंशनधारियों को मंच पर स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया । इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के 01 लाभुक, 03 दिव्यांगजनों श्रवण यंत्र एवं 3 को ट्राईसाइकिल, 2 को बैशाखी, 2 लोगों को ब्लाइंड स्टीक, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के 03 लाभुक छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया। साथ ही नवजात बच्चों को अन्न प्रासन्न एवं माताओं की गोदभराई स्वरूप उपहार प्रदान किया किया गया ।

सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा राष्ट्रीय परिवार हित लाभ योजना के तहत पांच लाभुकों को 20-20 हजार रुपए का चेक का वितरण किया गया। मौके पर जमशेदपुर सदर प्रखंड की 2 सेविका और 2 सहायिका को चयन पत्र दिया गया । उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि 50-60 आयु वर्ष के पेंशनधारियों को चिन्हित करने में पूर्वी सिंहभूम जिला पूरे राज्य में पहले स्थान पर है। लगभग 35 हजार आवेदन अभियान के तहत प्राप्त किए गए हैं जिनमें अबतक 24 हजार आवेदनों की ऑनलाइन इंट्री कराते हुए आज 19719 पेंशनधारियों को दो महीने की पेंशन राशि डीबीटी की गई। उन्होने इस अभियान के सफल संचालन में सेविका एंव सहायिका के कार्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि ग्राउंड लेवल पर आपके इमानदार प्रयास से हमारा जिला इस अभियान में पूरे राज्य में अव्वल रहा, आगे भी इसी प्रकार से अन्य दायित्वों में सामूहिक प्रयास की अपेक्षा है जिससे जिला अन्य सभी इंडिकेटर में भी अग्रणी रहे।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि उपायुक्त के मार्गदर्शन में 50-60 आयु वर्ष के पेंशनधारियों को चिन्हित करने के कार्य को मिशन मोड में संचालित किया गया । आगे भी शेष सुयोग्य लोगों को चिन्हित कर उन्हें योजना से लाभान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री एवं अन्य अतिथियों द्वारा आयोजन स्थल पर लगे स्टॉल का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संध्या रानी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती नेहा संजना खलखो समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

About Author