Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

डीएवी स्कूल का 38वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न

1 जुलाई 2024 ,चाईबासा:- स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में 38 वा स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर प्राचार्या रेखा कुमारी ने कहा कि एकेडमिक प्रदर्शन के साथ-साथ बच्चों में जीवन मूल्यों का भी विकास हो और वे अपनी संस्कृति को आत्मसात करें । इसके लिए विद्यालय सदा प्रयासरत है ।

शिक्षक एस बी सिंह ने दिवस की महत्ता व विद्यालय के 38 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चाईबासा में डीएवी स्कूल की स्थापना शिक्षानुरागी सूरजमल जैन की स्मृति में की गई। विद्यालय की स्थापना में स्वर्गीय ज्ञानचंद जैन , स्वर्गीय एन डी ग्रोवर व डॉक्टर टीपी पति के प्रयास से संभव हुआ। स्थापना दिवस के इस अवसर को यादगार बनाने के लिए प्राचार्या सुश्री रेखा कुमारी के मार्गदर्शन में झींकपानी स्थित संचार वृद्धाश्रम (ओल्ड एज होम) मैं जरूरत की चीजें दान की गई ।

कक्षा सातवीं व आठवीं की छात्राओं द्वारा नृत्य प्रदर्शन व प्रेरक गीत प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय के समस्त बच्चों को समर्पण,समृद्धि, संस्कार व संस्कृति सदन में बांटा गया । इन सदनों के प्रभारी शिक्षकों की नियुक्ति की गई। सत्र 2024 – 25 के लिए विद्यालय कप्तान के लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव की अधिसूचना भी जारी की गई। हवन यज्ञ शिक्षक जयंत कुमार पण्डा व मंच संचालन शिक्षिका मनीषा सिन्हा द्वारा किया गया।

About Author