Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

मानगो से बिहार जा रहे 6 अवैध गांजा कारोबारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 7 किलो गांजा जब्त

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड से बस पर सवार होकर गांजा बिहार लेकर जा रहे 6 अवैध कारोबारियों को पुलिस टीम ने मंगलवार को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. इसका खुलासा सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने पुलिस ऑफिस में पत्रकारों से किया. पुलिस को सूचना मिली थी कि गांजा तस्करों की टीम भारी मात्रा में गांजा लेकर बिहार जाने वाले हैं।

इसके लिए मानगो स्टैंड से वे बस पर यात्रा करने वाला हैं. मुख्यालय वन डीएसपी, मानगो और सीतारामडेरा थाने की टीम को मानगो बस स्टैंड भेजा गया. पुलिस गांजा तस्करों की टोह ले ही रही थी कि आशंका पर राजीव कुमार यादव को मानगो बस स्टैंड से 7 किलो गांजा के साथ पकड़ लिया. राजीव ने ही बताया कि उसके अन्य पांच साथी दूसरे बस से रवाना हो चुके हैं. इसके बाद पुलिस टीम ने बस का पीछा कर एनएच 33 से पांचों को भारी मात्रा में गांजा के साथ दबोच लिया.

About Author