Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

प्रोजेक्ट रेल 3.0 के तहत प्री बोर्ड टेस्ट का आयोजन|18 जनवरी से 01 फरवरी तक होगा 10वीं और 12वीं का प्री-बोर्ड परीक्षा

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जिले में प्रोजेक्ट रेल 3.0 (रेगुलर एसेसमेंट फॉर इम्प्रुव्ड लर्निंग) के तहत प्री- बोर्ड का संचालन 18 जनवरी से 01 फरवरी तक किया जा रहा है। स्कूली बच्चों को बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी प्रदान करने की दिशा में बच्चों को प्री बोर्ड टेस्ट के माध्यम से वार्षिक परीक्षाओं का अभ्यास कराया जायेगा।

जिले के सभी सरकारी स्कूलों में क्लास 10वीं और 12वीं के सभी संकाय के छात्र-छात्राओं का टेस्ट लिया जाएगा। प्रश्नपत्र का पैटर्न स्कूल की वार्षिक परीक्षा को ध्यान में रखकर शिक्षकों की गठित टीम द्वारा तैयार किया गया है। परीक्षा में शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है।प्रोजेक्ट रेल 3.0 के तहत आयोजित होने वाले प्री बोर्ड टेस्ट का उद्देश्य स्कूली बच्चों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में मदद करना है।

इन टेस्ट के माध्यम से बच्चों को अपने कमजोर विषयों की पहचान करने और उन्हें सुधारने का मौका मिलेगा। साथ ही इन टेस्ट के माध्यम से बच्चों को परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार भी किया जायेगा।

About Author