Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर में व्यापारियों पर लाठी चार्ज का विरोध, नगर प्रबंधक को बर्खास्त करने की मांग

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध कर रहे हैं. व्यापारियों पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति जेएनएसी के कर्मचारियों और होमगार्ड ने लाठी चार्ज कर दिया था. इस मामले का हर तरफ विरोध हो रहा है. भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव अपने कई पदाधिकारियों के साथ शनिवार को डीसी ऑफिस पहुंचे. डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन कर डीसी अनन्य मित्तल के कार्यालय में ज्ञापन सौंपा. इसमें कहा गया है कि जेएनएसी के कर्मचारियों ने व्यापारियों पर लाठी चार्ज किया. यह घटना निंदनीय है.

भाजमो के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने मांग की है कि इस मामले में जेएनएसी के नगर प्रबंधक रवि भारती को बर्खास्त किया जाए. पत्ता मार्केट में भी किया था हंगामा भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि रवि भारती जहां भी जाते हैं वहां हंगामा खड़ा करते हैं. साकची के पत्ता मार्केट में भी उन्होंने हंगामा किया था. अब बिष्टुपुर में भी उन्होंने व्यापारियों पर लाठी चार्ज करवाया. यही नहीं खुद नगर प्रबंधक ने व्यापारियों को पीटा. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता के प्रति उनका कैसा रवैया है. दोबारा जमशेदपुर में कराई तैनाती रवि भारती जब से नगर प्रबंधक बने हैं वह जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में ही डटे हुए हैं.

कुछ दिनों के लिए उनका ट्रांसफर हुआ था. वहां से फिर जुगाड़ यंत्र लगाकर वापस जमशेदपुर आ गए.व्यापारियों की भी मांग है कि इस बात की जांच की जाए कि रवि भारती की जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में दोबारा कैसे तैनाती हो गई. इसकी जांच होनी चाहिए. भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने मांग की कि नगर प्रबंधक रवि भारती को बर्खास्त किया जाए.

About Author