Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण एवं प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं करने को लेकर रामहरि गोप ने उपायुक्त को लिखा पत्र, किया जाँच की मांग

जांच प्रतिवेदन नहीं देना और बिना जांच किये ही संवेदक को भुगतान करना। इससे स्पष्ट होता है कि विभाग द्वारा योजना का खानापूर्ति दिखा कर डीएमएफटी मद का राशि का दोहन किया जा रहा है

चाईबासा/ एन्टी करप्शन ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामहरि गोप ने शुक्रवार को उपायुक्त पश्चिम सिंहभूम,चाईबासा को लिखा पत्र में जिक्र किया है कि मेरे द्वारा पत्रांक संख्या 0010/ACOI/Jharkhand/2024 दिनांक 24/06/2024 को तांतनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम तांतनगर में डीएमएफटी मद से पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क से संगम नदी तक जाने वाली सड़क पीसीसी कार्य निर्माण लघु सिंचाई विभाग द्वारा कार्य की गई है।

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया था कि कनीय अभियंता के अनुपस्थिति में इस योजना का कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं की गई है। सड़क के कई जगाहों पर उस समय दरारें आ कर टूट रही थी। और निर्माण कार्य खत्म स्थिति पर होते हुए भी योजना का शिलान्यास और शिलापट में प्राक्कालित राशि कहीं भी दूर-दूर तक अंकित नहीं करना विभागीय लापरवाही का संकेत है।

उन्होंने बताया कि योजना का क्रियान्वयन नियमानुसार करवाने के संबंध में कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई विभाग, कार्यालय प्रमण्डल चाईबासा को इसका लिखित शिकायत आवेदन किया गया था। आज 56-61 दिन गुजर चुकी है। अब तक विभाग द्वारा मुझे जांच प्रतिवेदन नहीं देना और बिना जांच किये ही संवेदक को भुगतान करना। इससे स्पष्ट होता है कि विभाग द्वारा योजना का खानापूर्ति दिखा कर डीएमएफटी मद का राशि का दोहन किया जा रहा है। उन्होंने आगे लिखा है कि लिखित शिकायत आवेदन के आलोक में उच्च स्तरीय जांच का मांग करता हूं ताकि दोषी कनीय अभियंता और संवेदक पर विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित किया जा सके।

About Author