Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

रांची : ईडी ने हजारीबाग के चर्चित कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को किया गिरफ्तार

Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हजारीबाग के चर्चित कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को गिरफ्तार किया है. ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि इजहार अंसारी ने लिंकेज (सब्सिडी दर) का 86568 टन कोयला वाराणसी और धनबाद की कोयला मंडियों में ज्यादा कीमत पर बेचा था। जिसकी कीमत बाजार मूल्य 71 करोड़ रूपया है. ईडी की जांच से पता चला है कि इज़हार अंसारी ने कोयला लिंकेज नीति का दुरुपयोग किया है.

जिसके तहत कैप्टिव खपत के लिए छोटे और मध्यम उद्यम (एसएमई) को सब्सिडी वाला कोयला आवंटित किया जाता था. इजहार अंसारी की 13 ऐसी एसएमई फर्मों को 71 करोड़ रुपये के बाजार मूल्य वाला लगभग 86568 टन कोयला आवंटित किया गया था. हालांकि इजहार अंसारी ने उद्योग में उपयोग करने के बजाय कोयले को खुले बाजार में बेच दिया और इससे बड़े पैमाने पर लाभ कमाया।

About Author