Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

मां को मारकर लाश सूटकेस में रखकर हरियाणा से पहुंचा प्रयागराज,संगम में बहाने जा रहा था पुलिस ने पकड़ा

प्रयागराज क्या कोई बेटा अपनी मां की हत्या इसलिए सिर्फ इसलिए कर देगा कि उसने बेटे के मांगने पर 5 हज़ार रुपये नहीं दिए।ये बात किसी के गले नही उतरेगी,लेकिन ये सच है। घटना का खुलासा तब हुआ जब हत्यारा बेटा अपनी मां की लाश को सूटकेस में रखकर प्रयागराज संगम में बहाने आया। हरियाणा से अपनी मां की लाश को सूटकेस में भरकर पहले गाजियाबाद आया फिर प्रयागराज पहुंचा।संगम में आधी रात को लाश प्रवाहित करने के लिए इधर उधर घूम रहा था।इस दौरान गश्त कर रही पुलिस ने उससे पूछताछ की और सूट केस की तलाशी ली। सूटकेस खोलते ही पुलिस दंग रह गई और पूरी वारदात की पोल खुल गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

मां के साथ गया था बहन के ससुराल

पुलिस की पकड़ में आया हत्यारा 20 वर्षीय हिमांशु बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है।हिमांशु मां प्रतिमा देवी के साथ बहन के घर हरियाणा के हिसार गया था। 13 दिसम्बर को हिमांशु ने अपनी मां से 5 हजार रुपये मांगे। मां ने पैसे देने से इनकार किया तो गला दबा कर हत्या कर दी और लाश को एक सूटकेस में रखकर ट्रेन से पहले गाजियाबाद आया। फिर दूसरी ट्रेन पकड़कर प्रयागराज आ गया। आधी रात को हिमांशु सूटकेस लेकर संगम पहुंचा। यहां संगम में वो लाश को प्रवाहित करना चाहता था,लेकिन पुलिस चेकिंग के चलते वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका।

 

सूटकेस के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था आरोपी

पुलिस ने बताया कि प्रयागराज संगम के पास युवक सूटकेस के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। पुलिस ने युवक को रोककर पूछताछ की जिस पर उसने बताया कि वह सूटकेस समेत मां के शव को प्रयागराज के संगम में प्रवाहित करना चाहता था,जिससे किसी को यह पता ना चल सके कि उसने मां की हत्या की है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

डीसीपी सिटी दीपक भूकर ने घटना को लेकर जानकारी दी है कि पुलिस गश्त के दौरान आरोपी युवक पकड़ा गया है। पकड़े जाने के बाद हिमांशु ने पुलिस को पूरी घटना सिलसिलेवार बताई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम से जांच कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी युवक से वारदात के बारे में और पूछताछ की जा रही है।

About Author