Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला जिला के आरआईटी पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

सरायकेला जिला के आरआईटी पुलिस को हत्या के एक मामले में फरार चल रहे हत्या आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है, पुलिस ने 25 वर्षीय सोनाराम केराई हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मामले का उद्वेदन करते हुए सरायकेला पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया कि बीते 26 फरवरी को पुलिस को परिजनों द्वारा हत्या संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन प्रारंभ किया।

हत्याकांड को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा एसआईटी टीम का भी गठन किया गया , टीम द्वारा प्रोफेशनल तरीके से छानबीन करते हुए हत्या के आरोपी आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णापुर बोंडी निवास की 27 वर्षीय अमित सरदार उर्फ डानू सरदार को गिरफ्तार किया, आरोपी द्वारा पूछताछ के क्रम में हत्या को काबुल किया गया , जिसके बाद पुलिस ने हत्यारे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के अनुसंधान के क्रम में हत्या के कारणों का पता चला की मृतक सोनाराम केराई हत्यारा अमित सरदार के घर अक्सर हडिया पीने आया करता था ,जहां वह उसकी बहन के साथ गंदी हरकत व छेड़छाड़ करता था।

आरोपी ने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन मृतक अपने आदतों से बाज नहीं आया ,इसी बात को लेकर हत्यारे ने 25 फरवरी की रात अपने मोटरसाइकिल पर बैठा मृतक को कृष्णापुर गांव के झाड़ियां में ले जाकर पटक पटक कर गला दबाकर मार डाला, बाद में बड़े पत्थर से सर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई, पुलिस ने मृतक के शव के पास से हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है।

About Author