Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा 146 वां मासिक रक्तदान सह जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

चाईबासा : रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा 146 वां मासिक रक्तदान सह जागरूकता शिविर का आयोजन स्थानीय ब्लड बैंक सदर अस्पताल चाईबासा में किया गया। आज के शिविर के बारे में जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष हर्ष राज मिश्रा ने बताया की क्लब द्वारा 2012 के जुलाई से प्रारंभ हुआ है। स्व हरभजन सिंह खोखर की स्मृति में आयोजित की जा रही यह रक्तदान सह जागरूकता शिविर कोविड काल के संघर्ष भरे समय में भी जारी रहा जिससे आम लोगों की जरूरत के समय रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

श्री मिश्रा ने बताया की इसके सफल आयोजन में निरंतर सहयोग के लिए शिविर के प्रायोजक खोखर परिवार बधाई के पात्र है एवं है आशा करते है की भविष्य में भी उनका साथ हमेशा बना रहेगा। आज के शिविर में क्लब के अध्यक्ष हर्ष राज मिश्रा सचिव सुशील चोमाल सदस्य गुरमुख सिंह खोखर, नवजीत सिंह,अशोक पॉल, रमेश दत्तानी, महेश खत्री, पुनीत सेठिया, मदन गुप्ता , महेश खत्री आदि उपस्थित थे। शिविर में कुल 18 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

About Author