Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर से दौड़कर अयोध्या जा रहे धावकों का हजारीबाग में हुआ अभिनंदन

जमशेदपुर : अयोध्या श्रीराम मन्दिर दर्शन के लिए निकले शहर के धावकों का हजारीबाग पहुँचने पर गर्मजोशी से अभिनंदन हुआ. जमशेदपुर के सिदगोड़ा निवासी युवा धावक सन्नी तिवारी, विशाल तिवारी और अमन कुमार सिंह के इस जागरूकता दौड़ में उनके तीन मित्र क्रमशः अनुराग कुमार, पीयूष सोनी और मनीष कुमार झा सहयोगी की भूमिका में पूरे यात्रा में साथ चलेंगे. अयोध्या में बने भव्य श्रीराम मन्दिर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित यूपी सरकार के प्रति आभार जताने और देशभर के युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जमशेदपुर के तीन युवा धावक दौड़कर 820 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने निकले हैं

वहाँ वे अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन करेंगे. गुरुवार को सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह के आग्रह पर हजारीबाग पहुँचने पर विधायक सह भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जैसवाल के सुपुत्र करण जैसवाल ने अपनी संस्था यूथ विंग के तत्वाधान में शहर के धावकों एवं उनके सहयोगी टीम का अभिनंदन कर उत्साहवर्धन किया. इस दौरान धावकों को फूल माला से सम्मानित किया गया और उनके भोजन एवं विश्राम का प्रबंध किया. मौके पर कई अन्य संगठनों ने भी धावकों का सम्मान किया.

इस दौरान हजारीबाग यूथ विंग एवं खोखो कमिटी के अध्यक्ष करण जैसवाल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री विशाल वाल्मिकी, हिंदू प्रचारक अमन कुमार, हज़ारीबाग जिला खोखो कमिटी के उपाध्यक्ष कुणाल कुमार साहित अन्य मौजूद थे. धावकों का उत्साहवर्धन के लिए सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह ने भाजपा विधायक मनीष जैसवाल एवं उनके सहयोगियों के प्रति आभार जताया है.

About Author