Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला : राजकीय चैत्र पर्व सह छौ महोत्सव में बेहतर प्रदर्शन किए दलों का हुआ घोषणा……

SERAIKELLA : जिला प्रशासन की ओर से राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र प्रेक्षागृह में सरायकेला शैली के छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया गया। जिसमें जय मां बसंती कला परिषद टेंटोपोसी,राधा कृष्ण कला परिषद पारोलपोसी,शिवमन्दिर छऊ नृत्य क्लब कोटार चारा राजनगर,नव युवक संघ छऊ नृत्य क्लब,भंडारीसाई,सरायकेला छऊ नृत्य कला केंद्र रंगपुर,जय बहादुर कला परिषद टेंटोपोसी,बिनापानी छऊ नृत्य क्लब चौके,श्री श्री शिव शक्ति छऊ नृत्य कलाकेंद्र,देवगिरिसाई कुल आठ दल ने भाग लिया।

जिसमें से निर्णायक मंडली के निर्णय को अंचल अधिकारी भोला शंकर महतो ने सभीं प्रतियोगी दलों के बीच प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले दलों के नामों की घोषणा किया,प्रथम स्थान के रूप में नव युवक संघ छऊ नृत्य क्लब भंडारीसाई ,द्वितीय स्थान सरायकेला छऊ नृत्य कलाकेंद्र,रंगपुर तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में शिव मंदिर छऊ नृत्य क्लब,कोटारचारा राजनगर ने कब्जा जमाया,निर्णायक के रूप में गुरु तपन कुमार पटनायक,गुरु बृजेंद्र पटनायक,गुरु सुधांशु शेखर पानी,गुरु रजत पटनायक,गुरु तरुण कुमार भोल,गुरु मनोरंजन साहू उपस्थित थे । वहीं कार्यक्रम से पूर्व विख्यात नृत्यश्री कामेश्वर भोल एवं सभी निर्णायक मंडली ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र के कलाकारों ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया,उक्त अवसर पर अंचल अधिकारी ने सभी कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि जो भी दल पुरस्कार से बाहर रहे उन्हें मन दुखी करने की जरूरत नहीं, सभी दल ने अच्छा प्रदर्शन किया, सभी ने अपना कला संस्कृति को बचा के रखा है यही बहुत बड़ी बात है । इसलिए निराश होने की जरूरत नहीं अपने टीम को और बेहतर बनाइए और अगले साल के लिए तैयार रखे, सफलता जरूर कदम चूमेगी।

प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले दल को मुख्य मंच में अतिथियों के कर कमलों से पुरस्कार दिया जाएगा,उक्त अवसर पर भोला महांती,सुदीप कबी,रूपेश साहू,कार्यालय कर्मी राजेश महापात्र, नाजिर कृष्णा सोय,आशीष कर,गजेंद्र महांती,पंकज साहू,अभिनाश कबी,गोपाल पटनायक,निवारण महतो,असित पटनायक,राकेश कबी,घसीनाथ भोल,सिद्धू दरोगा,चंदन कबी सहित काफी संख्या में कलाकार उपस्थित थे ।

About Author