Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला : मुरुप स्थित अर्जुन पुस्तकालय भवन जर्जर, मरम्मतीकरण व जीर्णोद्वार की मांग

खरसावां : खरसावां विधान सभा क्षेत्र के मुरुप गांव (सरायकेला प्रखंड ) स्थित अर्जुन पुस्तकालय का भवन जर्जर हो गया है. उक्त भवन के मरम्मति, रंगाई पुताई के साथ साथ जीर्णोद्वार की आवश्यकता है. इसको लेकर पुस्तकालय के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान ने चिंता जाहिर की है.

उन्होंने बताया कि वर्ष 2001 में खरसावां के तत्कालिन विधायक अर्जुन मुंडा के विधायक निधि से बनाया गया था. इसके बाद एक बार भी इस भवन का रंगाई पोताई तक नहीं हुआ है. इस पुस्तकालय के युवा विद्यार्थियों ने विगत वर्ष श्रमदान कर भवन के भीतरी भाग की रंगाई की थी. अब वह भी खराब हो गया है. उन्होंने पंचायत से लेकर जिले के जन प्रतिनिधि व संबंधित विभाग के पदाधिकारियों का ध्यानाकृष्ट कराते हुए इस जर्जर भवन का मरम्मती, रंगाई पोताई करवाने की मांग की है।

मुरुप के अर्जुन पुस्तकालय में विद्यार्थी नि:शुल्क कर रहे है प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी

सरायकेला प्रखण्ड के पंचायत मुख्यालय मुरुप गाँव के प्रवेश द्वारा पर स्थित “अर्जुन पुस्तकालय ” युवा विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य निर्माण के लिए वरदान साबित हो रही है,क्योंकि यहाँ युवा विद्यार्थी अपने करियर संवारने के लिए निशुल्क प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है। इन युवाओं को मार्गदर्शन देते अर्जुन पुस्तकालय मुरुप के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान ने बताया कि सालों से यह पुस्तकालय प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को ज्ञान रूपी अमृत का रसपान करा रही है, कई विद्यार्थियों ने इस ज्ञान रूपी अमृत का रसपान कर अपने सुनहरे भविष्य की स्थायी नींव भी रख चुके है। आगे श्री प्रधान ने बताया कि पुस्तकालय में जेपीएससी , यूपीएससी, जेएसएसी, रेलवे आदि प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए कई तरह की पुस्तकें उपलब्ध है।

सरकारी अनुदान नहीं बल्कि दान स्वरूप मिला है पुस्तकें व फर्निचर आदि

अर्जुन पुस्तकालय के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान के नेतृत्व में “पुस्तक संग्रह अभियान ” चलाया गया। इस अभियान के तहत पुस्तकालय को पुस्तकें व फर्निचर आदि दान स्वरूप मिला है । यहाँ अभी तक दो कमरा वाला भवन के अलावे एक भी रुपया का सरकारी अनुदान नहीं मिला है जिससे विद्यार्थियों में रोष व्याप्त है। मौके पर अर्जुन पुस्तकालय के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान, शिक्षक आनंद महतो, शिबु प्रमाणिक, विकास प्रमाणिक, मृत्युंजय प्रमाणिक, धनंजय प्रमाणिक, निरंजन प्रमाणिक राजा प्रमाणिक, आशीष प्रमाणिक समेत कई विधार्थीगण उपस्थित थे।

About Author