SERAIKELLA : भीषण गर्मी को देख राहगीरों के लिए श्रीगुरु जी के शिष्यों ने की नीमडीह गाँव में पनशाला का शुभारंभ…

Chandil : नीमडीह थाना में परम प्रेममय श्री श्रीठाकुर अनुकूल चंद्र जी के अनुयायियों द्वारा एक महीने के लिए नि:शुल्क पनशाला का आयोजन किया गया है।
जहाँ आयोजकों ने बताया कि इस माह की भीषण गर्मी में राहगीरों की पीड़ा को ध्यान में रखते हुए उन्हें शीतल पेयजल तथा खीरा, चना और गुड़ वितरित किया जा रहा है। यह निःशुल्क पनशाला का आयोजन नीमडीह क्षेत्र के दर्जनों गांव के ठाकुर जी की शिष्यों के सहयोग से किया गया है।
प्रत्येक दिन वह शिष्यों ने सभी अलग अलग समूह बनाकर समर्पण भाव से राहगीरों को सेवा देते हुए देखा जा रहा है । बताया गया कि यह पनशाला में सेवा एक महीना के लिए दिया जाएगा जो कि उक्त स्थल पर ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के सत्संग मंदिर बनाने की परिकल्पना है जहाँ बारी बारी से महिला शिष्या भी निःस्वार्थ सेवा भावना से पनशाला में योगदान दे रही है।
बता दें कि रघुनाथपुर से बोड़ाम जाने वाली मुख्य सड़क पर ठाकुर जी के लिए उनके शिष्यों द्वारा जमीन अनुदान किए उक्त स्थल में ही पनशाला का आयोजन किया गया। यह निःशुल्क पनशाला का उद्देश्य ग्रामीणों और राहगीरों को गर्मी के मौसम में राहत प्रदान करना है। साथ ही, यह आयोजन परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी की शिक्षाओं को भी प्रचारित करता है।
इधर निःशुल्क पनशाला के आयोजन में शामिल सभी शिष्यों का मानना है कि ऐसे ही निःस्वार्थ सेवा प्रदान करना अपने आराध्य गुरु जी के आदेश मानतें हैं।
